{"_id":"69543c6497e4a6c97d067360","slug":"paragliding-service-launched-in-kushinagar-allowing-tourists-to-view-buddhist-sites-from-above-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151744-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में पैरा ग्लाइडिंग सेवा शुरू, बौद्ध स्थलों का पर्यटक कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में पैरा ग्लाइडिंग सेवा शुरू, बौद्ध स्थलों का पर्यटक कर सकेंगे दीदार
Wed, 31 Dec 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में पैरा ग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते भंते महेंद्र। संवाद
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में पर्यटन को नया आयाम देते हुए पर्यटकों के लिए मोटर पैरा ग्लाइडिंग सेवा की शुरुआत कर दी गई है। एडवेंचर ऑफ पूर्वांचल के तत्वावधान में इस सेवा दिया जा रहा हैं। इसके माध्यम से अब पर्यटक परिनिर्वाण स्थली सहित प्रमुख बौद्ध स्थलों की आकाशीय परिक्रमा कर सकेंगे।
फिलहाल इस सेवा के लिए ग्लाइडर लगाए गए हैं। एक ग्लाइडर पर एक पायलट के साथ एक पर्यटक सवार हो सकेगा। लगभग 15 मिनट की इस उड़ान के दौरान पर्यटकों को महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथा कुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। इस अनोखे अनुभव को लेकर पर्यटकों के साथ-साथ बौद्ध भिक्षुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंगलवार को भंते महेंद्र ने भी मोटर पैरा ग्लाइडिंग का आनंद लिया। सेवा के संचालक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन, बौद्ध परिपथ, गोरखपुर के उपनिदेशक राजेन्द्र यादव ने कहा कि मोटर पैरा ग्लाइडिंग सेवा शुरू होने से यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया रोमांचक अनुभव मिलेगा, जिससे कुशीनगर में पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और स्थानीय पर्यटन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
मोटर पैरा ग्लाइडिंग सेवा की शुरुआत से कुशीनगर न केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र रहेगा, बल्कि अब एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर भी अपनी पहचान बनाएगा।