{"_id":"57e955b84f1c1bf70a574fcb","slug":"papers-found-valid-of-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ पदों के लिए दाखिल सभी पर्चे वैध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ पदों के लिए दाखिल सभी पर्चे वैध मिले
kushinagar
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई। जांच में सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले। बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य रामप्रकाश यादव ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में 11 पदों के लिए कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार को जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध मिले। इस तरह अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी शीतल मिश्र और अखिलेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष के लिए शुभम द्विवेदी, ऋषभ वर्मा, बलराम, महामंत्री के लिए मनन कुमार यादव, अभिषेक गुप्ता और पुस्तकालय मंत्री के लिए पंकज राय, अभय कुमार गुप्ता और हरिंद्र कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। वहीं, संकाय प्रतिनिधियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।
कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि मतदान के लिए कला संकाय में कक्षावार आठ बूथ बनाए जाएंगे। उनमें बूथ एक पर बीए प्रथम वर्ष, बूथ दो पर बीए द्वितीय वर्ष, बूथ तीन पर बीए तृतीय वर्ष, बूथ चार पर एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बूथ पांच पर बीएससी प्रथम एवं एमएससी प्रथम, द्वितीय वर्ष, बूथ छह पर बीएससी द्वितीय, तृतीय एवं बीएड, बूथ सात पर बीकॉम प्रथम, द्वितीय और बूथ आठ पर बीकॉम तृतीय एवं एमकॉम के छात्र-छात्रा मतदान करेंगे।