फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pandit Dhirendra Shastri will be in Kushinagar for nine hours tomorrow

Kushinagar News: कल नौ घंटे कुशीनगर में रहेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pandit Dhirendra Shastri will be in Kushinagar for nine hours tomorrow
कुशीनगर। पड़ोसी प्रांत गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम जानकी मठ में आगामी 6 से 10 मार्च तक होने वाली हनुमंत कथा की तैयारियां जोरों पर है। बागेश्वर सेवा समिति की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कथा वाचक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चार्टर कुशीनगर एयरपोर्ट पर पांच मार्च की शाम को छह बजे उतरेगा। वहां से वह सेवरही पहुंचेंगे। कुशीनगर में धीरेंद्र शास्त्री नौ घंटे रुकेंगे।
विज्ञापन

आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। कुशीनगर पुलिस के पास अबतक प्रोटोकॉल नहीं आया है। इधर, गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने रामनगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा ले चुके हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट से सेवरही और वहां से कार्यक्रम स्थल तक रूट आवाजाही के रास्तों के लिए जांच की और अधिकारियों के साथ रूट चार्ट तैयार किया।
विज्ञापन

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। वहीं स्थानीय स्तर पर आठ लेयर में होगी। वे कुशीनगर जिले के सेवरही से सड़क मार्ग से कथा स्थल तक जाएंगे। भोरे की धरती से लेकर कुशीनगर के लोगों में धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे पांच मार्च को खजुराहो से चार्टर प्लेन से पटना पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से वैशाली जिले के जुरावनपुर गांव जाएंगे। वहां वे शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल होंगे। उसी दिन शाम को फिर से वापस सड़क मार्ग से होते हुए पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से चार्टर प्लेन से कुशीनगर एयरपोर्ट उतरेंगे। वहां से सेवरही निवासी अजय राय के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद छह मार्च की सुबह तीन बजे सड़क मार्ग से कथा स्थल राम जानकी मठ पहुंचेंगे। कथा के बाद 10 मार्च को शाम 5:00 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट से खजुराहो एयरपोर्ट अपने चार्टर विमान से जाएंगे। छह मार्च को कथा स्थल तक वह सड़क मार्ग से आएंगे। इसको लेकर पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है।

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि अभी ऐसे किसी भी कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल नहीं आया है। सूचना मिलते ही प्रोटोकॉल और सुरक्षा के सभी मानकों के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed