फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "Pandit Deendayal was a strong nationalist and pioneer of Antyodaya."

Kushinagar News: ''प्रखर राष्ट्रवादी व अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल''

Tue, 26 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
"Pandit Deendayal was a strong nationalist and pioneer of Antyodaya."
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
विज्ञापन


पडरौना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के सभी बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पडरौना बूथ संख्या- 238 पर इंजीनियर मनोज सिंह की अगुवाई में आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रीडा भारती के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी अवनीश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहूगुणा, दीपक मल्ल, अभिषेक जायसवाल, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं रहसू बाजार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान विनय तिवारी, राधेश्याम पांडेय, संजय लाल श्रीवास्तव, चिरंजी सिंह, अजय गिरी आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के बाबूबृज बिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसमें कॉलेज के प्रबंधक देवदत्त सिंह और प्राचार्य डॉ. बिंदेश्वर मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसी तरह रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी और पिपरा जटामपुर स्थित रामकृता इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंधक संतोष तिवारी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
पंडित दीनदयाल का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए रहा समर्पित : चेयरमैन
पडरौना। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन समाज की मुख्यधारा से विमुक्त हो चुके अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, महेंद्र चौधरी, बृजेश शर्मा, आनंद रावत, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल का जीवन : डॉ. धर्मेंद्र
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनके विचारों का आत्मसात कर देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य कर रही है। इस दौरान सज्जन मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, सुदर्शन पाल, विजय कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती
लक्ष्मीगंज। कस्बे के शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसुम्ही परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राधे गोविंद शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संपूर्ण मानव जाति का समग्र चिंतन है। जयंती कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह, सुष्मिता राव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान खुशबू दीक्षित, पंकज प्रताप राव, अखिलेश मणि त्रिपाठी, सरिता, कौशल्या, काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed