फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panchayat by-election: 43 papers filed by Pradhan, BDC member and ward member

पंचायत उपचुनाव : प्रधान, बीडीसी सदस्य व वार्ड मेंबर के 43 पर्चे दाखिल

Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: 43 papers filed by Pradhan, BDC member and ward member
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम सदस्य के लिए कुल 43 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वैध मिले नामांकन पत्रों के आधार पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव होने हैं। जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए छह, बीडीसी पद के लिए छह और ग्राम सदस्य पद के लिए कुल 236 सीट पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए जिले के सभी ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

इसमें बीडीसी के सभी सीटों पर एक-एक उम्मीदवारों के अलावा दुदही ब्लॉक कीरतपट्टी ग्राम प्रधान सीट पर एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रामकोला ब्लॉक के कटघरही गांव के ग्राम प्रधान के लिए रोहित कुमार सिंह, रमेश चौरसिया, सोनी देवी, पंकज चौरसिया समेत चार, कप्तानगंज ब्लॉक के पड़ौली शेखपुरवा गांव के उपचुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए शिवांगी सिंह व निशा समेत दो और पडरौना ब्लॉक में ग्राम पद की रिक्त तीन सीट के सापेक्ष सात, जबकि सदस्य पद की रिक्त कुल 236 सीट के सापेक्ष 23 ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed