फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna team reached the final after defeating Muzaffarpur

Kushinagar News: मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में पहुंची पडरौना की टीम

Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Padrauna team reached the final after defeating Muzaffarpur
पडरौना। नगर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल परिसर में कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से 16वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शुक्रवार को ग्रुप-बी का सेमीफाइनल मैच मेजबान पडरौना और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। पडरौना की टीम ने मुजफ्फरपुर को 16 रन से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पडरौना की तरफ से तीन विकेट व 43 रन की पारी खेलने वाले सुजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पडरौना टीम के कप्तान कृष्णा रावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे पडरौना के सलामी बल्लेबाज अमन तिवारी और चंदन गौड़ कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद खेलने आये इंजेश और सुजीत ने पारी को संभाल लिया और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 25 ओवर के खेल में पडरौना की टीम 181 रन बना सकी। पडरौना की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन तिवारी ने 19 गेंद में 18 रन, इंजेश ने 40 गेंद में 51 रन, सुजीत ने 40 गेंद में 43 रन, मेहताब ने 25 गेंद में 37 व मल्लू ने छह गेंद में 10 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी सरफराज ने छह, आशीष, रितिक, शमी व रोहित ने एक-एक विकेट लिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम का पहला व दूसरा विकेट लगातार 32 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद खेलने आए बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं सके। बीच के समय में बल्लेबाजी करने उतरे शमी और रितिक ने टीम को मजबूत स्थिति लाकर खड़ा कर दिया। जब इन दोनों का विकेट गिरा तो मुजफ्फरपुर की टीम दबाव में आ गई और 23वें ओवर की गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर की टीम 166 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मुजफ्फरपुर की तरफ से रितिक ने 21 गेंद पर 36 रन, शमी ने 28 गेंद पर 35 रन, गोपाला ने 27 गेंद पर 29 रन व देवांग ने 22 गेंद पर 16 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को हासिल नहीं कर सका। 16 रनों से मुजफ्फरपुर को पराजित कर मेजबान पडरौना की टीम फाइनल में पहुंच गई। अंपायर सूरज यादव व अंकित मौर्या रहे। स्कोरिंग अभिषेक गैरी ने की। कमेंट्री प्रिंस तिवारी व अरशद राज ने किया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कसया डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अमरजीत यादव, समाजसेवी सदाशिव मणि त्रिपाठी, प्रत्युष चक्रवर्ती व विक्रम अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, इंद्रजीत जायसवाल बबलू, ऋषिकेश मिश्र, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, लिंकन सिंह, सज्जाद अली, नीरज सिंह बिट्टू, गुड्डू अंसारी, अजय साहा, विकास जायसवाल, रितेश मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed