फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna-Patera road will be made two-lane, vehicles will run at full speed

Kushinagar News: टू-लेन बनेगा पडरौना-पटेरा मार्ग, फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 30 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Padrauna-Patera road will be made two-lane, vehicles will run at full speed
पडरौना-पटेरा मार्ग। संवाद 
पडरौना/मंसाछापर। विभागीय व्यय वित्त समिति की तरफ से पडरौना-बकुलहा-पटेरा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। शासन ने इसकी स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना में आगामी पांच वर्षों तक सड़क के अनुरक्षण का प्रावधान भी शामिल है। इस निर्माण कार्य पर कुल 15 करोड़ 80 लाख 28 हजार रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 4 करोड़ 74 लाख 8 हजार रुपये धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पडरौना-बकुलहा-पटेरा मार्ग किमी 0.000 से 6.700 सड़क की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इसके चौड़ीकरण होने से न सिर्फ कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि पडरौना शहर व जिला मुख्यालय तक जाने के लिए बाईपास की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। इससे शहर को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को भी नया आयाम बनेगा। क्षेत्र के लोग काफी दिनों से इस सड़क को चौड़ीकरण कराने की मांग कर रहे थे। सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की स्वीकृति मिलने से बलकुड़िया से सीधे अब लोग पडरौना शहर और जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। धन की स्वीकृति के बाद टेंडर की कार्रवाई शुरू होगी। अक्तूबर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस सड़क की स्वीकृति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed