{"_id":"6376736753d637594538c7e6","slug":"padrauna-kubersthan-road-will-be-wide-travel-will-be-easy-kushinagar-news-gkp4577664126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ी होगी पडरौना-कुबेरस्थान सड़क, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ी होगी पडरौना-कुबेरस्थान सड़क, आसान होगा सफर
विज्ञापन
पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग, जिसका चौड़ीकरण होना है।
- फोटो : KUSHINAGAR
चौड़ी होगी पडरौना-कुबेरस्थान सड़क, आसान होगा सफर
- पडरौना-कुबेरस्थान सड़क का 10.40 किलोमीटर होगा निर्माण
- 21.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है शासन को
पडरौना। शहर से कुबेरस्थान जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई डेढ़ मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे सड़क पर जाम कम लगेगा और आवागमन भी सुगम होगा। इस सड़क की चौड़ाई के लिए 21.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। अनुमोदन और धन आवंटन के बाद इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
पडरौना से कुबेरस्थान जाने वाली सड़क प्राचीन कुबेरस्थान शिव मंदिर और उसके बाद छह किलोमीटर दूर तुर्कपट्टी स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर तक जाती है। इसके अलावा यह सड़क पटहेरिया में एनएच-28 को जोड़ती है तथा बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार भी चली जाती है। इस लिहाज से यह सड़क आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दिन हो या रात, इस सड़क पर वाहनों का आवागमन हमेशा जारी रहता है। इस सड़क की उपयोगिता को देखते हुए चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 10.40 किलोमीटर लंबाई में इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसके लिए 21.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।
अभी साढ़े पांच मीटर है सड़क की चौड़ाई
पडरौना-कुबेरस्थान सड़क की चौड़ाई अभी साढ़े पांच मीटर है। इसे बढ़ाकर सात मीटर तक करने का प्रस्ताव बना है। इस तरह डेढ़ फीट सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस वजह से आवागमन और सुविधाजनक होगा तथा जाम कम लगेगा।
विज्ञापन
पडरौना से कुबेरस्थान जाने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए चौड़ीकरण कराया जा रहा है। डेढ़ मीटर इस सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
मनीष जायसवाल, सदर विधायक
पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग कार्ययोजना में प्रस्तावित है। 10.40 किलोमीटर लंबाई में सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाएगा। 21.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर इस महीने के प्रथम सप्ताह में शासन को भेज दिया गया है। इसी वित्तीय वर्ष में इसे स्वीकृत होने की संभावना है।
मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग