फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna depot will get three more new buses, making travel to Lucknow easier.

Kushinagar News: पडरौना डिपो को मिलेंगी तीन और नई बस, आसान होगा लखनऊ की यात्रा

Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Padrauna depot will get three more new buses, making travel to Lucknow easier.
पडरौना। पडरौना डिपो को करीब दो से तीन में तीन और नई बसें मिल जाएंगी। इन बसों के आने के बाद डिपो के बेड़े में अब निगम की बसों की संख्या 40 हो जाएगी। निगम की तरफ से डिपो को मिली इन बसों को जिले के ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए डिपो की तरफ से रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। अब एक सप्ताह के भीतर इन बसों का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पडरौना डिपो की तरफ से अब तक निगम की 37 बसों का संचालन होता है। इसमें से छह बसें पडरौना, कसया वाया गोरखपुर से लखनऊ के लिए संचालित होती हैं। इसके अलावा पांच बसें पडरौना से दिल्ली तक संचालित होती हैं। शेष बसें लोकल रूट जैसे पडरौना-गोरखपर और पडरौना-देवरिया के लिए संचालित होती है।
विज्ञापन

करीब से दो से तीन दिन में पडरौना डिपो को मिलने वाली नई बसों को ग्रामीण मार्गों पर संचालन करने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इन नई बसों के आने से अब पडरौना डिपो के बेड़े में कुल 40 बसें हो गई हैं। तैयार रूट चार्ट के अनुसार एक बस बलुकुड़िया से पडरौना, कसया के रास्ते लखनऊ, दूसरी बस खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते लखनऊ और तीसरी बस को सालिकपुर से पनियहवा, छितौनी, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते लखनऊ तक संचलित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना डिपो को दो से तीन दिन में तीन नई बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के मंत्रणा कर इसी सप्ताह से उसका संचालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed