फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna captured the trophy by defeating Chandauli

Kushinagar News: चंदौली को हराकर पडरौना ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 25 Dec 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Padrauna captured the trophy by defeating Chandauli
पडरौना उदित नारायण डिग्री कालेज परिसर में पडरौना के विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते विधायक मनी - फोटो : KUSHINAGAR
चंदौली को हराकर पडरौना ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शहर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रनेता कृष्णा साहा एवं विमलेश मल्ल की स्मृति में चल रही ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मेजबान टीम पडरौना और चंदौली की क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पडरौना ने चंदौली को सात रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार पडरौना के खिलाड़ी मल्लू चौरसिया को दिया गया। उन्होंने 41 रन बनाए और दो विकेट लिए।
पडरौना टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में पडरौना के खिलाड़ियों की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दस ओवर में 86 रन बनाए। इसमें मल्लू चौरसिया ने 41, महताब ने 31 रन, सोमिल ने 25 रन रन बनाए। इनके सहयोग से निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट गंवाकर पडरौना की टीम 178 रन बनाकर चंदौली की टीम के खिलाड़ियों के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा। चंदौली की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष और विजय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली टीम की शुरुआत भी ठीक रही। दस ओवरों में 90 बनाने के बाद खिलाड़ी टिक नहीं सके और उनका विकेट गिरता गया। निर्धारित 25 ओवरों में चंदौली के खिलाड़ी 171 रनों पर ऑलआउट हो गए। इस तरह चंदौली टीम केवल सात रन से हार गई। पडरौना की टीम की ओर से प्रिंस ने तीन विकेट, मल्लू और किशन ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पडरौना के खिलाड़ी मल्लू चौरसिया को दिया गया। उन्होंने 41 रन बनाए तथा दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंपायर विवेक गुप्ता, आदित्य रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी और नजमुद्दीन अंसारी ने की। स्कोरर अभिषेक गैरी ने किया। विजयी टीम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका परिषद पडरौना की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. देवशरण सिंह, भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी और मधुबनी बिहार के ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान ऋषिकेश मिश्रा, नीरज सिंह बिट्टू, पाली चौरसिया, सतीश साहा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा, अजय साहा, अभय सिंह, मनीष गुप्ता, समशेर मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed