फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Overbridge to start fasting

ओवरब्रिज बनवाने को लेकर अनशन शुरू

Fri, 02 Feb 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 02 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Overbridge to start fasting
अनशन। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया।  कुशीनगर मुख्य गेट के सामने ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि पिछले दो वर्ष से यहां पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए मांग की जा रही हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी से आहत होकर उन्हें अनशन पर बैठना पड़ा। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव अनिरूद्धवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर गुप्ता व पिपराझाम निवासी छोटेलाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कुशीनगर स्थित गेट के सामने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के बगल में सुबह दस बजे से आमरण अनशन पर बैठ गए। 
विज्ञापन


अनशन कर रहे जोगिंदर गुप्ता ने बताया कि 12 अक्टूबर 2015 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से एनएच-28 स्थित बुद्धनगरी में ओवरब्रिज बनवाने के लिए मंत्रालय के निजी सचिव वैभव डांगे की तरफ से पत्र मिला था। जिसमें मुख्य अभियंता (पी-2) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजे जाने की बात कही गई थी, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतर पाया। फिर से रिमाइंडर एक जून 2016 को भेजा गया, इस बार भी वैभव डांगे की तरफ से पुराना जवाब मिला। इसके पूर्व तीन मार्च 2016 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक पीआईयू-गोरखपुर को भी पत्र लिखकर बनवाए जाने की मांग की गई थी। जोगिंदर गुप्ता व छोटेलाल सिंह का कहना है कि जब तक ओवरब्रिज बनवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक अनशन चलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामछबिला ठाकुर, मिर्जा वकील बेग, वीरेंद्र पांडेय, उमेश शर्मा, राजन, गोपी गुप्ता, जयप्रकाश राजभर, चंद्रभूषण गुप्ता, भागीरथी शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed