{"_id":"6abadbed9048f2d866054100","slug":"outrage-march-held-against-irregularities-in-the-sir-process-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168968-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसआईआर प्रक्रिया में विसंगतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसआईआर प्रक्रिया में विसंगतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पडरौना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दमवतिया पंचायत भवन से जिला मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। तख्तियां और तिरंगा लेकर कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविंद्रनगर थाना परिसर में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मतदाता का अधिकार किसी सत्ता की कृपा नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए हुए संघर्ष और बलिदानों की विरासत है। एसआईआर और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंचित, दलित, पिछड़े और विरोधी विचार रखने वाले मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं।
कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पद से हटाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे ने कहा कि एसआईआर के नाम पर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। बूथ स्तर पर सत्यापन के दौरान चुनिंदा वर्ग के मतदाताओं को परेशान करने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को जहिरूद्दीन, देशदीपक मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पदमुक्त करने और एसआईआर से जुड़े विवादित निर्णयों को निरस्त करने की मांग की।