फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Outcry in villages over the deaths of two youths; huge crowds turn out for the final farewell.

Kushinagar News: दो युवकों की मौत से गांवों में मचा कोहराम, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़

Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Outcry in villages over the deaths of two youths; huge crowds turn out for the final farewell.
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों गांवों में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। महिलाओं की चित्कार और अबोध बच्चे का विलाप देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में देवतहा बाली निवासी नंदू विश्वकर्मा और रामपुर खुर्द निवासी सत्यम की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर खुर्द में सत्यम की शवयात्रा घर से निकली तो पिता छांगुर बेटे की अर्थी को कंधा देते हुए फफक पड़े। सत्यम का अंतिम संस्कार बाड़ी घाट पर किया गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं, देवतहा बाली निवासी नंदू विश्वकर्मा की शवयात्रा के दौरान भी माहौल बेहद गमगीन रहा। नंदू के अबोध बच्चे के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। छोटी गंडक नदी के किनारे नंदू का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। इससे माहौल गमगीन हो गया। दोनों गांवों में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। महिलाओं की चित्कार और अबोध बेटे का विलाप करता देख लोगों की आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed