{"_id":"69e7d9990a9b165d2e0678a0","slug":"out-of-school-children-will-be-enrolled-in-age-appropriate-classes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158473-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आयु संगत कक्षा में होगा ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आयु संगत कक्षा में होगा ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन
Wed, 22 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में अभियान चलाकर ड्रॉप आउट छह से 14 वर्ष के उम्र के बच्चों को चिह्नित कर उन्हें उनके आयु संगत कक्षा में नामांकन कराया जाएगा। इसके अलावा उनका पंजीकरण, नामांकन, आकलन और ट्रैकिंग भी विभाग की तरफ से किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा की मुख्य धारा में बने रहें। इससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।
बीएसए डॉ. रामजियान मौर्या ने बताया कि ड्राप आउट बच्चों के चिह्नीकरण के दौरान छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जिनका किसी यू-डायस पोर्टल पर अंकित विद्यालय में नामांकन नही होने अथवा विद्यालय नामांकन के बाद लगातार 45 दिनों तक अनुपस्थित हैं, ऐसे बच्चों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन कार्यक्रम शिक्षा का आधारभूत क्रिया-कलाप है। इसके बिना शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन नहीं हो सकता है। संवाद