फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition to Agneepath scheme: DEMU train stopped in Teryasujan, attempt to jam the highway

अग्निपथ योजना का विरोध : तरयासुजान में रोकी डेमू ट्रेन, हाईवे जाम की कोशिश

Fri, 17 Jun 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Opposition to Agneepath scheme: DEMU train stopped in Teryasujan, attempt to jam the highway
तरयासुजान में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
अग्निपथ योजना का विरोध : तरयासुजान में रोकी डेमू ट्रेन, हाईवे जाम की कोशिश
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को जिले में जमकर प्रदर्शन हुआ। कई क्षेत्रों में लोगों ने इसके विरोध में नारेबारी की। शुक्रवार सुबह 10 बजे थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग के तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने डेमू पैंसेजर ट्रेन रोक दी। डेमू के रोके जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से युवाओं को समझाबुझाकर शांत कराया गया।
ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान छपरा-कचहरी सीवान होते हुए कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे पर करीब सौ की संख्या में युवकों ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की कोशिश से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने युवकों को समझा-बुझाकर किसी तरह से हाईवे से हटाया। देर शाम तक पुलिस सक्रिय रही। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि तरयासुजान में नाबालिगों ने ट्रेन रोक दी थी। उनको समझाकर-बुझाकर ट्रेन की पटरी से हटाया गया। जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सक्रिय रही। पूरे जनपद में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर 10 घंटे फंसे रहे यात्री
युवाओं की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन कर ट्रेन रोकने से कुशीनगर के कई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आठ से दस घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गर्मी में यात्री परेशान दिखे। तमकुहीरोड स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री रामनरेश, कमलेश, रीता, अनमोल, कोमल, आशीष का कहना था कि ट्रेन को रोके जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसी किसी को नौकरी ज्वाइन करनी है तो किसी को कार्यक्रम में पहुंचना है। ट्रेन विलंब से पहुंचने से यात्रियों को ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी।

ट्रेन निरस्त होने से निराश लौटे यात्री
छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग भी प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को सुबह गोरखपुर से पाटलीपुत्र जा रही 15080 ट्रेन की एक बोगी को उपद्रवियों ने गोपालगंज जिले के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर जला दिया। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को निरस्त कर दिया। इसी तरह छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए छपरा कचहरी से वाया मशरख होकर कप्तानगंज तक नियमित चलने वाली छपरा कचहरी-कप्तानगंज ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया था। इन दोनों ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने से इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। इससे कप्तानगंज स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेन की इंतजार में वापस घर को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed