फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   OPD began two hours late

दो घंटे देर से शुरू हुई ओपीडी

Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
OPD began two hours late
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली की ओपीडी समय से संचालित नहीं हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली का ओपीडी समय से संचालित नहीं हो रही है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे तक न तो ओपीडी कक्ष ही खुला था और न ही कोई डॉक्टर ही अस्पताल में      आए थे। जबकि ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से है। वहीं काफी संख्या में मरीज ओपीडी कक्ष के आसपास बैठे हुए थे। मरीजों के साथ पहुंचे तीमारदारों के अनुसार दस बजे के बाद उपचार शुरू हुआ। 
विज्ञापन


अहिरौली निवासी धर्मेन्द्र ने बताया की कुत्ते के काटने से उनके बच्चे की तबीयत खराब है। वे एक घंटे से बैठे हैं, अब तक कोई डॉक्टर नहीं आए हैं। वहीं भड़कुलही गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनके बाबा की तबीयत खराब है। वह सुबह आठ बजे से ही अस्पताल आए हैं और साढ़े नौ बजे तक कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है।  पैकौली निवासी रमजान ने बताया कि वह सुबह ही अस्पताल आ गए कि आठ बजे से ही ओपीडी शुरू हो जाएगी लेकिन साढ़े नौ बजे तक न तो ओपीडी कक्ष खुला है और न ही डॉक्टर आए हैं।
विज्ञापन


अवरवा निवासी गोमल ने बताया कि वह इलाज लिए यहीं आते हैं लेकिन कभी भी डॉक्टर समय से अपने कक्ष में नहीं बैठते हैं। जिससे जिससे सुबह आने के बाद कड़ी धूप में वापस लौटना पड़ता है। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यहां बाहरी लोग बैठ कर पर्ची बनाते हैं और दवा भी बांटते हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी सुकरौली डा. संजय गुप्ता का कहना था कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं आने की शिकायत मिली है। डॉक्टरों के देर से आने की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed