{"_id":"5d2a20628ebc3e6cb47b29e1","slug":"only-two-hours-power-supply-kushinagar-news-gkp313748784","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में महज दो घंटे मिली शहर को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में महज दो घंटे मिली शहर को बिजली
विज्ञापन
पडरौना विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर बनाते कर्मचारी ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे में महज दो घंटे मिली शहर को बिजली
पडरौना विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जला, ब्रेकर भी खराब
पडरौना। जनपद में बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर से लेकर गांव तक हर कोई बिजली की समस्या से परेशान है। कई उपकेंद्रों में जहां बारिश का पानी घुस गया है, वहीं पडरौना नगर के विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर दो दिनों से खराब है। चौबीस घंटे में बमुश्किल शहरवासियों को सिर्फ दो घंटे सप्लाई मिल पाई है, जिसकी वजह से लोगों के घरों का इंवर्टर भी दगा दे गए हैं।
वैसे तो पडरौना नगर की विद्युत व्यवस्था पिछले दो महीने से लड़खड़ा गई है। इधर छह दिनों से व्यवस्था तो पूरी तरह चरमरा गई है। गुरुवार को पडरौना विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जल गया था। ब्रेकर भी खराब पड़े हैं। छावनी में लाइन नहीं बन पाई है। रवींद्रनगर से होकर रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र से सप्लाई को जोड़ना है। यह कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इधर, रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। नगर के जगदीशपुरम मोहल्ले में बिजली का तार टूटकर गिर गया है।
प्रभारी एक्सईएन चंद्रबली ने बताया कि पडरौना विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जल गया था। गोरखपुर से ट्रांसफार्मर मंगा लिया गया है, लेकिन चढ़ाने में परेशानी है। ब्रेकर भी खराब है। छावनी में भी लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से सप्लाई को दुरुस्त करने में दिक्कत है। उम्मीद है कि सोमवार तक बिजली व्यवस्था पटरी पर लौट जाएगी।
विज्ञापन
छह दिनों से ठप है दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति
अहिरौली बाजार। क्षेत्र में छह दिनों से बिजली की सप्लाई ठप है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण शो पीस साबित हो रहे हैं। इंवर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
बरौली उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। क्षेत्र के बरवा बाबू, बलुआ, मुण्डेरा लाला, घोडादेउर, बेलहिया, कुसुम्हा, हरपुर सुक्खड़, सखौली, सहजौली, मोतीपाकड़, लक्षीराय समेत दर्जनों गावों में बिजली छ: दिनों से नहीं आ रही है। जिसकी वजह से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे है।क्षेत्र के पप्पू शाही, बाल्मिकी तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, बसन्त, शिवप्रकाश, अभय प्रताप सिंह, संजय चौबे, राधेश्याम सिंह, वीरेंद्र नारायण पांडेय, राजेंद्र पांडेय, विनोद चौधरी, अनिल प्रसाद ने बताया कि छह दिनों से आपूर्ति ठप है। लोगों ने विद्युत की समस्या का निराकरण कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि जब कप्तानगंज उपकेंद्र से सप्लाई होती थी, तब तक इतनी खराब व्यवस्था नहीं थी। एसडीओ पीके गुप्ता ने बताया कि पोल और तार टूटने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। पोल तार लगवाया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा सके।