फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One will have to wait for oxygen supply in the new building of the medical college

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में आक्सीजन आपूर्ति के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
One will have to wait for oxygen supply in the new building of the medical college
पडरौना। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नई बिल्डिंग में आक्सीजन का अभी तक कनेक्शन नहीं जुड़ सका है। इसलिए इमरजेंसी वार्ड या गंभीर रोगियों को इसमें भर्ती नहीं किया जा सकता है। नई बिल्डिंग को आक्सीजन कनेक्शन से जोड़ने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लीमिटेड (यूपीसीएल) से संपर्क किया था, इसका खर्च 83 लाख रुपये कंपनी की ओर से बताया गया है जो मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार बहुत अधिक है। अब दूसरे कंपनी से इसके लिए वार्ता चल रही है। आक्सीजन कनेक्शन से जुड़ने में करीब दो माह लग सकते हैं, इसलिए पुराने बिल्डिंग में ही गंभीर रोगियों को अभी भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर अभी सिर्फ ओपीडी चल रहा है। वार्ड, इमरजेंसी या ऑपरेशन के बाद रोगियों को भर्ती रखने की चल रही तैयारियों पर फिलहाल विराम लग गया है। करीब एक माह पूर्व मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आक्सीजन प्लांट से नई बिल्डिंग में आक्सीजन कनेक्शन देने के लिए यूपीसीएल से संपर्क किया था। सर्वे के बाद कंपनी की ओर से 83 लाख रुपये खर्च बताया गया। बाकी कंपनियों से जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संपर्क किया तो पता चला कि इसके आधे खर्च में इतना काम हो जाएगा। इसके बाद यूपीसीएल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मना कर दिया है। बिल्डिंग में जब तक बेड टू बेड आक्सीजन की सप्लाई नहीं होगी तब तक इसमें ऑपरेशन के बाद वाले या गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता है, हलांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को यह अनुमान था कि इसी महीने में आक्सीजन कनेक्शन से वार्ड जुड़े जाएंगे और इसमें मरीजों को शिफ्ट कर ऑपरेशन भी शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन इसमें यूपीसीएल की ओर से भेजे गए एस्टीमेट के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन का प्लान फेल हो गया। अभी इसमें दो महीने लग सकते हैं। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि यूपीसीएल की ओर से दोगुना खर्च आक्सीजन कनेक्शन देने के लिए मांगा जा रहा है। उतना बजट खर्च नहीं किया जा कसता है। इसके लिए दूसरी कंपनी से वार्ता चल रही है। जल्द ही आक्सीजन कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed