{"_id":"6776dd1021627fbeab0a7d2d","slug":"one-sub-inspector-and-two-constables-found-missing-from-duty-report-lodged-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129512-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक दरोगा और दो कांस्टेबलों ड्यूटी से मिले गायब, रपट दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक दरोगा और दो कांस्टेबलों ड्यूटी से मिले गायब, रपट दर्ज कराया
Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रात को ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा और दो कांस्टेबलों पर रपट दर्ज कराई गई है। एसपी के निर्देश पर सीओ की जांच में लापरवाही पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा ड्यूटी पर मिले पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की चेतावनी दी गई।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर कसया सीओ कुंदन सिंह ने कोतवाली पडरौना, थाना कुबेरस्थान, थाना तुर्कपट्टी तथा थाना कसया क्षेत्र में रात को ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को चेक किया। चेकिंग के दौरान थाना कुबेरस्थान पर रात को दरोगा विकास मौर्य, थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के हरका बाजार पीकेट पर कांस्टेबल विवेक कुमार व कांस्टेबल सूरज कुमार मौर्य ड्यूटी से गायब मिले। इनके खिलाफ रपट लिखी गई।
रात को गश्त में लगे पुलिस कर्मियों को दी रिफ्लेक्टर जैकेट
रात गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को चेकिंग अधिकारी ने सुरक्षा को लेकर रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित किया। शेष सभी कर्मचारीगण अपने अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद व सतर्क पाए गए। पिकेट पर उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के लिए हिदायत दी गई।