{"_id":"64cbf14b2f87f9a4a405fef6","slug":"one-sister-died-in-a-bike-accident-the-other-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2600-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की टक्कर से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की टक्कर से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चतुरछपरा गांव के पास हुई दुर्घटना
- बाइक चालक की हालत भी गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र चतुर छपरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे नहर पटरी से जा रही दो सगी बहनों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। उसे तुर्कहां स्थित सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चतुर छपरा गांव के निवासी कलाम की पुत्री अंजुम आरा 13 वर्ष व अमीना 10 साल गांव से सटे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की ओर शौच के लिए गई थीं। तभी विशुनपुरा गांव निवासी लक्ष्मण 30 वर्ष नहर के रास्ते बाइक से अपने घर लौट रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बहने बाइक की चपेट में आ गईं। बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से तीनों को तुर्कहां सीएचसी पर भिजवाया, जहां डाक्टर ने दस वर्षीय अमीना को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंजुम आरा का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। दोनों बहनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।