{"_id":"69e7cd8920e87bca200b8bf6","slug":"one-rider-dies-in-head-on-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-158489-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत
Wed, 22 Apr 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मंगलवार देर शाम मुख्य पश्चिमी गंडक नहर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गैनही जंगल निवासी 60 वर्षीय योगेंद्र सिंह मंगलवार को बाइक से महराजगंज जनपद किसी कार्य से गए थे। देर शाम करीब 7 बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महराजगंज व कुशीनगर की सीमा पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे अमरा गांव (थाना निचलौल) निवासी 30 वर्षीय नितेश की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। वहां डॉक्टरों ने योगेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।