{"_id":"5f43fbff8ebc3e3ced200c28","slug":"one-person-injurd-kushinagar-news-gkp362930282","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारीगर के साथ आए लोगों ने किया दुकानदार के साथ मारपीट
फाजिलनगर(कुशीनगर )। स्थानीय बाजार में पुलिस चौकी के पास एक बिरियानी की दुकान में सोमवार शाम मारपीट हो गई जिससे सर्विस रोड पर करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी मची रही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ हटाने के काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस चौकी के पास करमैनी निवासी ताज मोहम्मद एक बिरियानी की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उनके दुकान पर एक बलिया का कारीगर कार्य करता था। कुछ लोग करीब एक माह पहले उनके यहां के कारीगर को अपने दुकान पर लेकर चले गए। दोनों के बीच हुए पंचायत के दौरान लॉकडाउन में उसके रहने व खाने समेत उसके ऊपर आए पचास हजार रुपये मंगलवार को देना था। लेकिन मंगलवार की बजाय को ही कारीगर के साथ आए कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान कारीगर के तरफ से आए एक व्यक्ति के सर में भी हल्की चोट आई है। चौकी प्रभारी राम नारायण दुबे ने बताया कि कारीगर तरफ से आए एक व्यक्ति को चोट लगी है। उसका इलाज चल रहा है। दो लोगों को चौकी पर लाया गया है।