{"_id":"61cdf52fb10d457308581f8a","slug":"one-person-dies-after-being-hit-by-tempo-kushinagar-news-gkp4218957190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की चपेट में आने से एक शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की चपेट में आने से एक शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की चपेट में आने से एक शख्स की मौत
कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बा स्थित डीसीएफ चौक के पास टेंपो की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भिउरा हसनगंज निवासी हरिकिशुन डीसीएफ चौक पर बाजार करने आए थे। यहां सड़क पार करते समय टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक टेंपो लेकर भाग गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक की चपेट में आया स्कूल वाहन
पटहेरवा। थानाक्षेत्र के हाईवे पर महुअवा गांव के सामने बृहस्पतिवार को एक स्कूल का वाहन अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। इससे स्कूल वाहन का एक फाटक टूट गया, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि स्कूल वाहन में कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
महुअवा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल का वाहन बृहस्पतिवार सुबह विद्यार्थियों को लेने जा रहा था। अभी वह गांव के सामने एनएच क्रॉसिंग पर पहुंचा ही था कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। इससे स्कूल वाहन का एक फाटक टूट गया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया। संवाद