फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One person arrested with illegal train ticket

अवैध रेल टिकट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
One person arrested with illegal train ticket
अवैध रेल टिकट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज जिले का रहने वाला है आरोपित
कप्तानगंज(कुशीनगर)। अपराध सूचना शाखा भटनी और आरपीएफ कप्तानगंज की टीम ने शुक्रवार रात अवैध रेलवे टिकट के खिलाफ अभियान चलाया। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के हेवती बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से एक व्यक्ति को अवैध रेल टिकट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरपीएफ कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एसआई अरविंद कुमार, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अमित कुमार के साथ छापा मारकर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अनुराग चौधरी है। वह हेमवती थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज का निवासी है। उसके पास 10 पर्सनल यूजर आईडी मिला। आरपीएफ के मुताबिक वह ग्राहकों से आर्डर लेकर बलुई धुस स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से टिकट बनवाकर व्हाट्स एप एवं ईमेल से मंगाकर ग्राहकों को बेचा करता था। उसके पास रेल आरक्षित दो टिकट, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल फोन तथा 90570 रुपये बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed