फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One Nation One Election will prove to be a milestone in development

Kushinagar News: विकास में मील का पत्थर साबित होगा वन नेशन वन इलेक्शन

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
One Nation One Election will prove to be a milestone in development
संगोष्ठी में उप​स्थित मंत्री अनिल राजभर। संवाद 
फाजिलनगर। वन नेशन वन इलेक्शन व वन राशन कार्ड जैसे संकल्प देश के समग्र विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। इससे देश को बार-बार खर्च से मुक्ति मिलेगी, जिससे देश विकास के पथ पर तेजी से आगे पढ़ सकेगा।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश के श्रम, सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कही। वे शनिवार को कस्बा के एसबीएम पीजी काॅलेज सभागार में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित वन नेशन, वन इलेक्शन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि इससे प्रशासनिक स्थिरता और विकास की गति को भी बल मिलेगा। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बार-बार होने वाले चुनावों से शासन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथियों पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बड़े बदलावों की ओर अग्रसर है। वन नेशन वन इलेक्शन उसी दिशा में एक क्रांतिकारी विचार है। संगोष्ठी को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, प्राचार्या डाॅ. ज्योत्सना पांडेय, दीपक द्विवेदी, रामबृक्ष गिरी, पशुपतिनाथ जायसवाल, मनोज चौबे, दिव्यांशु जीत शाही, डाॅ. महेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनंजय तिवारी ने किया। अंत में भाजयुमो के जिला संयोजक शैलेंद्र तिवारी व कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सभासद कमलेश वर्मा, अभिषेक शुक्ला, आदित्य मिश्र, अरुण पांडेय, जसबीर सिंह, विकास गुप्ता, रितिक उपाध्याय, सुनील सिंह, सहजन गौंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed