{"_id":"62a62be40f35c415066f4ccb","slug":"one-man-died-hanging-kushinagar-news-gkp4401087167","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये न मिलने पर फंदे से झूल गया ठेला चालक
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खलवा टोला में भूमि के बदले दिए गए रुपये वापस नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर वह अपने फूस के घर में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति ने 75 हजार रुपये दो वर्ष पहले लिया था। उसने भूमि भी नहीं दी और न ही पैैसा वापस किया। छह माह से रुपये वापस कराने के लिए थाना का चक्कर काटने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बेटा ठेला चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जहां झोपड़ी का घर बना है। वहां आने जाने का रास्ता नहीं है। इससे परेशान होकर भूमि के लिए दो वर्ष पूर्व गांव के दो लोगों को 75-75 हजार रुपये दिया था। उन लोगों ने सादे स्टांप पर भूमि लिख दिया। सुरेश ने उक्त जमीन पर अपनी झोपड़ी बनाई तो रात्रि में गांव के ही एक व्यक्ति ने उजाड़ दिया। इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक व्यक्ति ने लिया हुआ पैसा वापस कर दिया। वहीं एक ने पैसा नहीं लौटाया। रविवार को थाने में रुपये देने से वह व्यक्ति इनकार कर दिया तो थाने में सुरेश ने आत्महत्या की बात कहकर अपने घर पहुंचकर झोपड़ी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाई में जुट गई। क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र कनौजिया ने परिजनों से बयान दर्ज किया। वहीं पिता धूरी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो लोगों पर केस दर्ज कराया। इस बाबत फूलचंद्र कनौजिया ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया।