फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, three injured in accident at Fourlane's Patheria intersection

फोरलेन के पटहेरिया चौराहे पर दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Mon, 31 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in accident at Fourlane's Patheria intersection
फोरलेन के पटहेरिया चौराहे पर दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- रविवार देर रात एक बाइक पर सवार चार युवक हुए दुर्घटना के शिकार
- दो घायलों का स्थानीय सीएचसी में चल रहा है उपचार
पटहेरवा/ समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बाइक सवार चार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। तीन अन्य का उपचार चल रहा है। घटना रविवार की देर रात तब हुई जब चारों युवक एक ही बाइक सवार होकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे फाजिलनगर कस्बा निवासी जितेंद्र उर्फ टोनी चौहान (21) पुत्र लल्लू शंकर चौहान, शेखर गौड़ (19) पुत्र वशिष्ठ गौड़, सुनील गौड़ (22) पुत्र रामलाल गौड़ व तौकीर (20) पुत्र सौदागर एक ही बाइक पर सवार होकर कोसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक पटहेरिया चौराहे पर पहुंचीं। तभी किसी वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में चारों को चोट लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसआई शशांक राय ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जितेंद्र उर्फ टोनी और सुनील की हालत गंभीर बताकर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान जितेंद्र उर्फ टोनी की मौत हो गई। मौत की सूचना से युवक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घायल युवक जितेंद्र उर्फ टोनी की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली है, जबकि घायल शेखर गौड़ को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed