{"_id":"617ae01dd4fd3a79e1467b79","slug":"one-killed-eight-serious-in-car-tractor-collision-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, आठ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, आठ गंभीर
Thu, 28 Oct 2021 11:09 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:09 PM IST
सार
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर शाम कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर में एक की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार की देर शाम रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के सामने ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह लोग रुद्रपुर से रामकोला में शादी की छिकाई (एंगेजमेंट) के लिए आए थे।
विज्ञापन
देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी स्व. रामकृपाल के पुत्र मनीष (22) का महराजगंज जिले के सिसवा बाजार निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से शादी तय हो रही है। दोनों तरफ के लोग रामकोला के धर्मसमधा मंदिर स्थित धर्मशाला में आए थे। यहां एंगेजमेंट की रस्म पूरी होने के बाद रुद्रपुर के लोग अपने घर वापस जाने को निकले। कार में मनीष उम्र 22 साल, जीतू उम्र 27, सुंदरम उम्र 29 वर्ष, सोनू वर्मा उम्र 26 वर्ष, अभिषेक उम्र 26 वर्ष, पवन चौधरी उम्र 25 वर्ष एवं रामप्यारे उम्र 25 वर्ष के अलावा दो अन्य व्यक्ति कार में सवार थे। रामकोला से कप्तानगंज होते हुए रुद्रपुर जाने के लिए निकले ही थे कि रामपुर बगहां गांव के सामने कार और सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रामकोला पुलिस ने कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां रामप्यारे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुपेश कुशवाहा ने बताया कि सभी घायलों की हालत नियंत्रण से बाहर थी। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पर घायलों के रिश्तेदार पहुंच गए। वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन