फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one injured man died in lucknow

दुर्घटना में घायल का हो रहा था इलाज

Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
one injured man died in lucknow
बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

मेहदीगंज (कुशीनगर)। बाइक की टक्कर से घायल हुए रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव के व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार को केजीएमसी लखनऊ में मौत हो गई। इसके बाद से घर में चीख-पुकार मच गई है।

इस गांव के अमृत गुप्ता को तीन अगस्त को एक बाइक सवार ने अमडरिया-टेकुआटार मार्ग पर स्थित कात्यायनी मंदिर के पास टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल अमृत को रामकोला सीएचसी ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां भी स्थिति न सुधरने पर डॉक्टर ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां न ले जाकर परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दिलीप ने बाइक चालक के खिलाफ रामकोला थाने में तहरीर दी है। मृतक के तीन बेटे हैं। रामकोला थाने के एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed