{"_id":"68f544d5f487159dba0b60fd","slug":"one-hundred-quintal-seeds-of-two-varieties-of-potatoes-were-found-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-147524-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आलू की दो प्रजातियों का सौ क्विंटल बीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आलू की दो प्रजातियों का सौ क्विंटल बीज मिला
Mon, 20 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में रबी की फसलों की बुआई के लिए उद्यान विभाग को आलू की दो प्रजातियों का सौ क्विंटल बीज मिला है। किसानों को उद्यान विभाग से प्रजाति के मुताबिक 2915 व 2710 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग को शासन से आलू की दो प्रजातियों कुफरी सिंदूरी व कुफरी बहार का 50-50 क्विंवटल बीज मिला है। इनमें कुफरी सिंदूरी 2915 रुपए प्रति क्विंवटल व कुफरी बहार 2710 रुपए प्रति क्विंवटल के हिसाब से किसानों को बीज मिलेगा। यह रेट सरकार की तरफ से 800 रुपये प्रति क्विंटल के छूट के बाद का है। बीज किसानों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरण किया जाएगा।
राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया बरवां फार्म के प्रभारी निरीक्षक पत्रिका सिंह ने बताया कि आलू की अच्छी पैदावार के लिए 20 से 25 सेंटीमीटर पर बुआई करनी चाहिए। एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति के बीच कम से कम 50 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। एक हेक्टेयर में 15 से 16 क्विंवटल बीज की आवश्ययकता होती है। यह बीज राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया बरवां फार्म पर उपलब्ध है। उद्यान अधिकारी ने बताया कि आलू के बीज के अलावा मटर, मेथी, मूली, पालक व धनिया का बीज भी प्रक्षेत्र पर किसानों के बिक्री के लिए उपलब्ध है।