फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One has to pay Rs 50 for a journey of 23 kilometers

Kushinagar News: 23 किलोमीटर की यात्रा के लिए देने पड़ते हैं 50 रुपये

Wed, 15 May 2024 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
One has to pay Rs 50 for a journey of 23 kilometers
- महाराजगंज और नेपाल को जोड़ता है हाटा-कप्तानगंज मार्ग, लेकिन नहीं चलती निगम की बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग महाराजगंज और पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ती है, लेकिन इस मार्ग पर निगम की बसों का संचालन नहीं होता है। इसके चलते लोगों को 23 किलोमीटर की यात्रा के लिए 50 रुपये देने पड़ते हैं। इसके अलावा उन्हें यह दूरी पूरी करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। इस मार्ग पर निगम की बसों का संचालन कराने के लिए कई बार क्षेत्र के लोगों ने मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हाटा-कप्तानगंज मार्ग की दूरी करीब 23 किलोमीटर है। यह सड़क देवरिया रुद्रपुर के अलावा महराजगंज जनपद और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को जोड़ती है। टू-लेन की बनी इस महत्वपूर्ण मार्ग पर अभी तक रोडवेज की बस का संचालन नहीं शुरू हुआ है। इसके चलते लोगों को टैंपो और डग्गामार बसों से यात्रा करनी पड़ती है। इन वाहनों से यात्रा के दौरान लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं इस दूरी को तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का समय लगने के साथ किराए के रूप में 50 रुपये चुकाना पड़ता है। शाम आठ बजे के बाद इस मार्ग पर कोई सवारी नहीं मिलती है। वरवा हरपुर, अजीज नगर, मथौली, सेमरा मलकुही, लक्ष्मीपुर के लोगों को शाम के समय आवागमन के लिए साधन बुक करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के आनंद कुमार मद्धेशिया, अमृत सिंह, वरूण मिश्रा, प्रेमचंद सिंह, विनय कुमार मल्ल, हेमंत यादव, बैजनाथ यादव, ताहिद अंसारी, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश कुमार मल्ल, बृजेश यादव, नरसिंह यादव, बल्वंत यादव आदि ने बताया कि इस मार्ग पर निगम की बस संचालित करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




000000
इस मार्ग पर टैंपो या अन्य किसी सवारी से यात्रा करने पर लोगों को अधिक किराया तो देना ही पड़ता है। यात्रा पूरी करने में समय भी अधिक लगता है। टैंपो संचालक क्षमता से अधिक सवारी बिठाते हैं, जिससे लोगों को दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।

-अर्जुन राव।

0000000

मथौली से कप्तानगंज की दूरी महज 10 किलोमीटर है। इसके लिए टैंपो चालक 20 रुपये किराया वसूलते हैं। यदि इस मार्ग पर निगम की बस चलते लोगों को सुरक्षित यात्रा के साथ किराए के नाम पर कम रुपये भी खर्च करने पड़ते।


-रणजीत यादव।

00000000
जिले के प्रमुख मार्गों पर निगम की बस संचालित करने के लिए सर्वे कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उनकी तरफ से बस संचालन की अनुमति मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

- राकेश कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed