{"_id":"60d0cfb48ebc3e32b91fb318","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp398982739","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी की छात्रा प्रमुख की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी की छात्रा प्रमुख की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फोरलेन पर पकड़ीहवा गांव के सामने हुए हादसे के बाद पकड़े गए ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी की छात्रा प्रमुख की सड़क हादसे में मौत
- एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित द्विवेदी गंभीर
- योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने आई थी तनु
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित पकड़ीहवा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्रा प्रमुख की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की शाम करीब चार बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित द्विवेदी (25) देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी हैं। वह बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर स्नातक की छात्रा व अभाविप की छात्रा प्रमुख हाटा नगर निवासी तनु बर्नवाल (22) को बाइक से लेकर घर छोड़ने जा रहे थे। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित पकड़ीहवा के पास डंपर की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते डंपर में बाइक फंसकर कुछ दूर तक घिसटते हुए चली गई। बाइक के पीछे बैठी छात्रा तनु की डंपर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक अंकित को भी गंभीर चोटें आई है। उन्हें पहले सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अभाविप के एक पदाधिकारी ने बताया कि तनु बुद्ध पीजी कॉलेज में संगठन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मौत की खबर सुनकर तनु के परिवार में कोहराम मच गया।