{"_id":"63961f30ea4fb451eb3b3eba","slug":"one-died-in-accident-kushinagar-news-gkp4605270169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
दुदही रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले के निकट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। थावे-कप्तानगंज रेल खंड पर स्थित दुदही स्टेशन के पश्चिमी ढाले से करीब रविवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को दिन में थावे से कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन से छूटने ही वाली थी, तभी पश्चिमी ढाले से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक अचानक पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक श्रीनिवास गुप्ता ने विशुनपुरा थाने की पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीआरपी को सूचना दी गई है।