{"_id":"68d04aa15f4d69593e00c12b","slug":"one-detained-in-milk-trader-attack-case-investigation-begins-kushinagar-news-c-208-1-sgkp1013-163774-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूध व्यापारी पर हमला मामले में एक हिरासत में, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूध व्यापारी पर हमला मामले में एक हिरासत में, जांच शुरू
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के बेलडॉड़-राजपुर स्थित एक होटल के निकट बाइक सवार द्वारा शनिवार को घर जा रहे दूधिया व्यवसाई पर फायर झोंकने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर हेल्मेट पहने हुए बाइक से जाता दिखाई दे रहा है। घटना को लोग पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। बेलडॉड़-राजपुर स्थित एक ढ़ाबे के निकट हेल्मेट लगाये बाइक सवार ने दूध बेचकर घर जा रहे परसियां देवार निवासी सुरेंद्र यादव के ऊपर प्राणघातकहमला कर दिया।
खतरा देख सुरेंद्र भागने लगा। लेकिन हमलावर ने करीब 200 मीटर पीछा कर उन पर दोबारा फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि गोली सुरेंद्र के गर्दन को छूकर निकल गई। फायरिंग की घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिया है। जिसमें बाइक सवार चेकदार शर्ट पहने इत्मिनान से जा रहा है। हुई घटना से दूसरे दिन भी लोग सहमे हुए हैं। वहीं इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा भी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।