फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One dead, two seriously injured in collision between two bikes

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
One dead, two seriously injured in collision between two bikes
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बरवा निवासी राधेश्याम गुप्ता व तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी दुर्गा (45) के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब सात बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दनियाड़ी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बाइक सवार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग निकला। टक्कर के कारण एक अन्य व्यक्ति तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी मंसूर (30) भी घायल हो गया। मंसूर के घायल होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह अज्ञात बाइक पर सवार था या मौके पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बिहार के बरवा निवासी राधेश्याम की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गा व मंसूर को प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हल्का दारोगा रविकांत सिंह ने बताया मौके से एक बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed