{"_id":"68d83ce746b7af72ff0bfa00","slug":"one-dead-five-injured-as-roadways-bus-collides-with-truck-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146187-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस एक की मौत, पांच घायल
Sun, 28 Sep 2025 06:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। संवाद
हाटा। गोरखपुर से तमकुहीराज जा रही रोडवेज बस हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज चौराहे के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार धनौजी कला थाना पटहेरवा निवासी जयराम प्रजापति की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर और 10 को मामूली चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को हाटा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने चार को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पडरौना डिपो की बस गोरखपुर से करीब 22 सवारियों को लेकर तमकुहीराज जा रही थी। बस अभी हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर पहुंची थी। तभी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। आगे की सीट पर बैठा एक यात्री बस के केबिन में फंस गया।
घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग राहत बचाव में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसमें जयराम प्रजापति (40) निवासी धनौजी कला थाना पटहेरवा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद घायल पंकज गुप्ता (25) निवासी मठिया तमकुही, वकील अंसारी (30) निवासी छपरा अहिरौली, राजेश पटेल (39) ग्राम गुलरिहा थाना गौरी बाजार, अंशु कुमार शर्मा (29) निवासी बरदहा थाना चौराहा खास को हाटा सीएचसी भेजा गया। जहां सीएचसी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल मुकेश (18) निवासी पकड़ी थाना तुर्कपट्टी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा 10 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जो बिना उपचार कराए दूसरे साधन से अपने गंतव्य को चले गए। कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।