{"_id":"6824eba20b6cc004e7031b18","slug":"one-dead-another-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137444-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 15 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-बाघौचघाट मुख्य सड़क पर शंकरपट्टी गांव के पास बुधवार शाम करीब साढ़े बजे को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चौराखास थाना क्षेत्र के अतरौल गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र बुधई यादव, जबकि घायल की पहचान बेलवा आलमदास के रहने वाले रोहित गौंड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अतरौल गांव निवासी प्रदीप यादव (26) बघौचघाट बाजार से घर आ रहा था। अभी फाजिलनगर-बघौच घाट मुख्य सड़क मार्ग पर शंकरपट्टी गावं के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार रोहित गौंड से जोरदार टक्कर हो गई। इससे मौके पर ही प्रदीप यादव की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।