फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one boy droped in Gandak

एपी बांध के जवही दयाल गांव के सामने हुआ हादसा

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
one boy droped in Gandak
पैर फिसलने से गंडक नदी में गिरा बालक डूबा
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। क्षेत्र के जवही दयाल गांव के सामनेे एपी बांध पर गया 12 वर्षीय एक बालक पैर फिसल जाने के कारण गंडक नदी में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर कई लोग पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को देकर उसकी तलाश में जुट गए। एसडीआरएफ और पुलिस के जवान नदी में बालक को ढूंढ रहे हैं।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एपी बांध के किनारे स्थित जवही दयाल गांव के निवासी गिरेश चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अनुज चौधरी सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे गंडक नदी के किनारे शौच करने गया था। उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उसे नदी में डूबते देख एक अन्य बालक शोर मचाने लगा। इसके बाद उस बालक के घरवालों के साथ ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, अंगद निषाद, बृजकिशोर साहनी, पप्पू सिंह, शैलेंद्र चौधरी सहित कई लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस घटना की सूचना तरयासुजान पुलिस को दी गई। साथ ही लोग उस बालक की खोजबीन में जुट गए। बाद में तरयासुजान पुलिस और एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उस लड़के की तलाश होने लगी।
विज्ञापन

घर के लोग नदी के किनारे- किनारे होते हुए विरवट कोंहवलिया तक गए, लेकिन बालक का पता नहीं चला। उधर, एसडीआरएफ के जवान भी उसे खोजने में लगे रहे। लोगों को आशंका है कि नदी में पानी अधिक होने और उसका बहाव काफी तेज होने से बालक बहकर आगे निकल गया होगा। पुलिस के साथ एसडीआरएफ के जवान और गांववाले बालक की तलाश में जुटे हुए थे। इस घटना के बाद से बालक के घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed