{"_id":"65de3891962c1414030a2d33","slug":"one-bigha-of-sugarcane-crop-burnt-due-to-fire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113232-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग लगने से एक बीघा गन्ना की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग लगने से एक बीघा गन्ना की फसल जली
Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव में पराली जलाते समय मंगलवार को आग लग गई। इससे दो लोगों की एक बीघा से अधिक गन्ने की फसल जल गई। लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।
खेसिया से डुमरी जाने वाले मार्ग स्थित अपने खेत में मंसाछापर निवासी सिंगासन गुप्ता पराली जला रहे थे। हवा के झोंकों से आग संजय रौनियर व इसी गांव के भेड़िहारी टोला निवासी पुजारी राय के गन्ने के खेत में चली गई। शोर सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी और गांव लोगों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक संजय रौनियार और पुजारी राय की एक बीघा से अधिक गन्ने की फसल जल गई।
00
करंट लगने से बंदर की मौत
मंसाछापर। मंगलवार की दोपहर घूरछपरा के दक्षिण टोला में कुछ बंदर एक पेड़ पर भागदौड़ कर रहे थे। पेड़ से ही होकर हाई टेंशन तार गुजरा है। कूदते समय बंदर बिजली के तार पर जा पहुंचा। शॉर्ट सर्किट से पोल के पास ही रखा गन्ने के पत्ते में आग लग गई। उसमें बंदर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए संवाद