{"_id":"671d30429d36489efa07e694","slug":"one-arrested-with-20-boxes-of-illicit-liquor-from-bolero-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125452-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो से 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो से 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
जटहा थाना परिसर में वाहन समेत बरामद अवैध शराब।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहा बाजार थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात 20 पेटी अवैध शराब लेकर बिहार जा रही बोलेरो को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि तस्कर शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। बोलेरो को कब्जे में लेकर तस्कर के साथ पुलिस थाने पहुंची और सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया।
रात करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ कटाई भरपुरवा बंधे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से बोलेरो आते दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद बोलेरो रुक गई। तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर की पहचान गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रजनीकांत वर्मा के रूप में हुई।
उसने बताया कि वह बोलेरो से वह शराब लेकर बिहार जा रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि 20 पेटी शराब को बरामद करते हुए एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बोलेरो को सीज कर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।