{"_id":"66ce615c68d2a03647033bc8","slug":"on-the-orders-of-the-court-case-against-three-including-sdo-and-je-of-electricity-corporation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122233-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर बिजली निगम के एसडीओ व जेई समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर बिजली निगम के एसडीओ व जेई समेत तीन पर केस
Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। न्यायालय के आदेश पर जटहा बाजार पुलिस ने सोमवार की रात में बिजली निगम के एसडीओ, जेई समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके पहले पुलिस को दी गई तहरीर के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कंठी छपरा गांव के दोपही निवासी अनुज कुमार ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि बीते तीन जून को चक्रवाती तूफान आने के कारण बिजली का पोल और तार गिर गया था। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सूचना देने के बाद भी बिजली व्यवस्था को ठीक नहीं कराया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ मंसाछापर शुभम अग्रहरि, अवर अभियंता जरार अजय सिंह और रविन्द्र कुशवाहा से शिकायत की गई तो इन तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी से भी शिकायत हुई, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण चला गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एसडीओ शुभम अग्रहरि, अवर अभियंता जरार अजय सिंह और रविन्द्र कुशवाहा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।