फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   on the first day of year 47 child taken birth

साल के पहले दिन जन्मे 47 बच्चे, गूंजी किलकारी

Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
on the first day of year 47 child taken birth
गोड़रिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में जन्मे नवजात के साथ उसके माता-पिता। - फोटो : KUSHINAGAR
साल के पहले दिन जन्मे 47 बच्चे, गूंजी किलकारी
विज्ञापन

लोगों ने बांटी मिठाई, पटाखे भी फोड़े, जिला अस्पताल में दो बच्चों का जन्म हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। साल के पहले दिन कई सरकारी एवं निजी अस्पतालों और घरों में बच्चों का जन्म हुआ। बच्चों की किलकारी गूंजते ही वहां का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। खुशी से लबरेज घरवालों ने लोगों में मिठाई बांटी और पटाखे भी फोड़े।
एक तरफ जहां नए वर्ष के आगमन को लेकर जिले भर के लोग उत्साह से फूले नहीं समा रहे थे, वहीं, बहुत से परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन दोगुनी खुशियां लेकर आया। किसी को पुत्री तो किसी को पुत्र की प्राप्ति हुई। सरकारी और निजी अस्पतालों से लगायत उनके घरों तक खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती सलमा खातून पत्नी सोहराब ने पुत्र और कमलावती पत्नी दिनेश ने पुत्री को जन्म दिया। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। राजकीय महिला अस्पताल पडरौना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में भर्ती आसमा खातून पत्नी हसबुद्दीन निवासी सिंधुआ बांगरभाठ ने पुत्र, मरियम पत्नी नौशाद निवासी गुलजारपुर गोंड ने पुत्री और अंजनी देवी पत्नी सुधीर चौहान निवासी पडरौना ने पुत्री को जन्म दिया। नववर्ष पर इन बच्चों के जन्म से अस्पताल में खुशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अहिरौली निवासी खुशबू पत्नी जुमराती ने पुत्र, सुनीता देवी पत्नी पवन कुमार निवासी धनौजी खास ने भी पुत्र, रंजू देवी पत्नी अमरीश निवासी पिपरा झाम ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। वहीं, अर्चना पत्नी राजेंद्र प्रजापति निवासी फरना ने पुत्री को जन्म दिया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परासखाड़ निवासी सतीश कुशवाहा की पत्नी अंगीरा देवी को पुत्री हुई।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में भर्ती बसहिया उर्फ कप्तानगंज के डाढ़ी टोला निवासी प्रियंका देवी पत्नी हीरालाल साहनी और अनीता देवी पत्नी आशुतोष निवासी कोटवा ने पुत्र को जन्म दिया। अर्चना देवी पत्नी रविंद्र प्रसाद निवासी खोटही और वंदना देवी पत्नी धीरज निवासी नाहरछपरा ने पुत्री को जन्म दिया। वहीं, कस्बे के सच्चिदानंद हॉस्पिटल में 12 लड़के और आठ लड़कियों का जन्म हुआ। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में भर्ती रामपुर बरहन निवासी अनीता देवी ने शुक्रवार को पुत्र को जन्म दिया। गोड़रिया के शिवम हॉस्पिटल में शुकुलपट्टी निवासी आलिया ने बेटे को जन्म दिया। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया सीएचसी व उपकेंद्रों पर नौ बच्चों का जन्म हुआ। इनमें पांच लड़के और चार लड़कियां हैं। जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा सीएचसी व इसके अंतर्गत आने वाजले उपकेंद्रों पर कुल पांच बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed