{"_id":"66f347bd605f4c758f005094","slug":"old-mans-health-deteriorated-after-dispute-he-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123700-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विवाद के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विवाद के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत
Wed, 25 Sep 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में एक लड़की और लड़के के बीच मोबाइल पर हुई बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रात में लड़के के परिवार के एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम शव मिलने के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
सोमवार की शाम गांव की एक लड़की मोबाइल से गांव के ही एक लड़के से बात कर रही थी। तभी घर वालों ने देख लिया और मोबाइल छीन लिया। इस बात को लेकर लड़की व लड़के के परिजनो में विवाद हो गया। वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों परिवार को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। लेकिन देर रात लड़के के परिवार के 59 वर्षीय प्रेमचंद यादव की तबीयत ख़राब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने बताया कि प्रेमचंद पहले से बीमार थे। दो पक्षों में कुछ विवाद हुआ था। बाद में उनकी तबीयत ख़राब हो गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है।