{"_id":"58b46c034f1c1bbd56831f48","slug":"ok-but-not-appropriate-place-for-swearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमला तो ठीक लेकिन गाली-गलौज उचित नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमला तो ठीक लेकिन गाली-गलौज उचित नहीं
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीप्रकाश जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने पिछली बार जुमला बोला था, लेकिन इस बार वे गाली गलौज पर उतर गए हैं। चुनाव में जुमलेबाजी तो ठीक है, लेकिन गाली गलौज को उचित नहीं कहा जा सकता। सपा-कांग्रेस का गठबंधन यूपी को बचाने के लिए किया गया है।
सोमवार की दोपहर में पडरौना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जिसका विकास को लेकर अपना विजन हो। इस मापदंड पर अखिलेश यादव खरे उतरते हैं। यूपी की बदहाली के लिए केंद्र की मोदी सरकार अधिक जिम्मेदार है। कांग्रेस ने व्यक्तिगत लाभ की बजाय प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए सपा से हाथ मिलाया है। भाजपा नेता जितना ही गठबंधन के खिलाफ बोल रहे हैं, गठबंधन उतना ही मजबूत होता जा रहा है। कांग्रेस के नारे 27 साल यूपी बेहाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि गठबंधन का फैसला बहुत सोच समझकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेता गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं और वे अपनी सभाओं में दोनों ही दलों के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हैं, कार्यकर्ताओं को भी इस अनुरूप ही कार्य करना चाहिए।