फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Oil laden truck recovered, eight arrested

तेल लदा लूटा गया ट्रक बरामद, आठ गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Oil laden truck recovered, eight arrested
लूटे गए ट्रक से बरामद खाद्य तेल और अन्य सामग्री की जानकारी देते सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया। - फोटो : KUSHINAGAR
तेल लदा लूटा गया ट्रक बरामद, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

382 टिन खाद्य तेल, एक लाख तीन हजार नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद
कुशीनगर। तरयासुजान थाने की पुलिस ने तेल लदा लूटा गया ट्रक बुधवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक सहित 382 टिन खाद्य तेल, एक लाख तीन हजार नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल आठ आरोपित गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
एसपी सचिंद्र पटेल की तरफ से बताया गया कि मंगलवार को हरदोई जिले से लूटा गया एक ट्रक तरयासुजान थाने की पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक पर 382 टीन खाद्य तेल लदा था। कुल 5730 लीटर खाद्य तेल है। इसकी कीमत करीब 13 लाख 37 हजार रुपये है। लूट में शामिल आठ आरोपित पकड़े गए हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। इनके पास से एक लाख तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपितों का नाम अंजनी कुमार शुक्ला निवासी नंदी विहार कॉलोनी थाना चिनहट जनपद लखनऊ, विपुल कुमार शुक्ला निवासी एलडीए कॉलोनी थाना कृष्णानगर लखनऊ, रसीद, मोहम्मद सैफ व मुजीम खान निवासी दलेलनगर मुरादनगर थाना अजीतमल्ल जनपद औरैया, रामगोपाल जायसवाल निवासी टिकरी थाना वजीरगंज जनपद गोंडा, युनूस निवासी छोटेलालपुर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद और ओंकार गुप्ता निवासी संडीला जनपद हरदोई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, एसआई राजकुमार बरवार, रणजीत सिंह बघेल, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव, कांस्टेबल इंदल चौहान, आशुतोष कुमार सिंह, धर्मचंद्र राम, रिषु यादव, राकेश कुमार और आदित्य कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed