{"_id":"623a0e0b356e740cdc00a142","slug":"offline-annual-exam-started-kushinagar-news-gkp430724399","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार शुरू हुई ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार शुरू हुई ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
पिपराघाट के परिषदीय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार शुरू हुई ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा
जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में करीब पौने तीन लाख विद्यार्थी हैं पंजीकृत
पडरौना। कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार मंगलवार को परिषदीय और वित्तपोषित विद्यालयों में ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कोविड गाइडलाइन का पालन करते दिखे।
जिले में 2,464 परिषदीय और 56 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय हैं। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक एक लाख 90 हजार 950 और छह से आठवीं तक 60,755 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों में भी करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) डॉ. सतेंद्र मौर्या ने बताया कि वार्षिक परीक्षा की तैयारी पहले की कर ली गई थी। खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिए सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई थी। मंगलवार को सभी विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षा कराई गई। इसमें तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। इसके लिए सोमवार को ही बीआरसी की तरफ से विद्यालयों में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए थे। मंगलवार सुबह 8:30 बजे पडरौना ब्लॉक के बतरौली बाजार गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विद्यालय पहुंच गए थे। छात्र-छात्राएं भी समय से विद्यालय पहुंच चुकी थीं। प्रार्थना सभा के बाद 9:30 बजे परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा में कक्षा छह के नामांकित 56 विद्यार्थियों में 52, कक्षा सात में 38 में 34 और कक्षा आठ में नामांकित 50 के सापेक्ष 44 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन की प्रथम पाली में गृहशिल्प एवं कृषि विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में प्राथमिक व जूनियर 176 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम दिन प्राथमिक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा और जूनियर के विद्यार्थियों को प्रथम पाली में कृषि विज्ञान और छात्राओं की गृहशिल्प और दूसरे पाली में संस्कृत की परीक्षा कराई गई। प्राथमिक व जूनियर विद्यालय खैरटिया सितलापुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि प्राथमिक में 77 छात्र-छात्राओं में 69 परीक्षा शामिल हुए। जूनियर में 77 की जगह 68 विद्यार्थी परीक्षा में। प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया के प्रधानाध्यापक मतिउल्लाह अंसारी ने बताया कि नामांकित 90 छात्र-छात्राओं में 75 विद्यार्थी मौखिक परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बुधवार से प्राथमिक के बच्चों की लिखित परीक्षा होगी।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट स्कूल बड़हरा लक्ष्मीपुर में निर्धारित समयसारिणी के मुताबिक वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। विद्यालय में तैनात दिनेश कुमार सिंह, राहुल कुमार, बृजेश कुमार आदि शिक्षकों ने बताया कि कक्षा छह में नामांकित 56 विद्यार्थियों के सापेक्ष 50, कक्षा सात में नामांकित 51 के सापेक्ष 46 और कक्षा आठ में नामांकित 23 छात्र-छात्राओं में 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह के नामांकित 60 विद्यार्थियों के सापेक्ष 50, कक्षा सात में नामांकित 75 के सापेक्ष 60 और कक्षा आठ में नामांकित 85 छात्रों के सापेक्ष 70 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।