फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials inquired about the condition of AP and Narvajot dams.

Kushinagar News: एपी और नरवाजोत बांध का अधिकारियों ने जाना हाल

Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Officials inquired about the condition of AP and Narvajot dams.
एपी बांध का निरीक्षण करती गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। एपी बांध व नरवाजोत बांध पर कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) की उच्चस्तरीय टीम ने गंडक विभाग के अभियंताओं के साथ एपी तटबंध का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि बांध कई जगह जर्जर हालत में है। इस पर अगले सत्र में नई परियोजना का कार्य कराया जाना जरूरी है। इसके लिए वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

एपी बांध व नरवाजोत बांध पर आगामी मानसून सत्र में कराए जाने वाले बांध सुरक्षात्मक कार्य को लेकर गंडक बाढ़ नियंत्रण आयोग लखनऊ के डायरेक्टर विवेक पाल, डिप्टी डायरेक्टर विवेक जौहरी,गंडक विभाग गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह, बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह सहित अन्य अभियंता बृहस्पतिवार को एपी बांध पहुंचे,जहां अभियंताओं ने अहिरौलीदान में किमी 14.500 और नोनियापट्टी मे बांध की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। इसी तरह अभियंताओं जवही दयाल में किमी 3.700 का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed