फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers reached the examination center at midnight, checked the security arrangements

Kushinagar News: आधी रात में परीक्षा केंद्र पहुंचे अफसर, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Sun, 25 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the examination center at midnight, checked the security arrangements
पडरौना। जिले के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार की रात शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। वहां डबल लॉक की सील समेत वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले में कुल 361 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 112760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल में 61496 और इंटर के 51264 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की तरफ से इन विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए जिले में कुल 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सुचिता पूर्ण बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले के छह जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के अलावा तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार की रात शासन के निर्देश पर जिला परीक्षा समिति ने 15 टीम गठित कर एक साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम का रात दस बजे के बाद निरीक्षण किया। एक टीम ने दस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर डबल लॉक का सील, सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता समेत अन्य जी जानकारी ली। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीम गठित कर सभी परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कराया गया है। निरीक्षण में सभी मानक पूर्ण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed