फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers and employees doing better work will be honored: DM

सम्मानित होंगे बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी : डीएम

Thu, 14 Sep 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees doing better work will be honored: DM
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें डीएम ने संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, आशाओं के द्वारा होम विजिट, मंत्रा और ई-कवच एप पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्र ने ब्लॅड स्टोरेज यूनिट मंत्रा रिपोर्ट, मां नवजात ट्रैकिंग एप की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, लेकिन खराब प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर सभी उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। संस्थागत प्रसव के मामले में प्रगति सुधार करें। शासन की स्वास्थ्य योजनाएं प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर क्रियांवित करें। उन्होंने अतिरिक्त ब्लीडिंग से होने वाली गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के लिए 40 एंटी शॉक गारमेंट्स खरीदने के लिए अनुमति प्रदान की। इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीईएसटीओ श्रवण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed