फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   officer returned due to the ruckus

हंगामे के चलते वापस लौटे अधिकारी

Fri, 02 Feb 2018 12:17 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 02 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
officer returned due to the ruckus
हंगामा करते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
टेकुआटार।  कसया थाना क्षेत्र के गांव कुरहवा में कोटे की दुकान के चयन के लिए गई टीम बृहस्पतिवार को भी वापस लौट गई। गांववालों की मांग थी कि मतदान के जरिए दुकान का आवंटन किया जाए, जबकि एडीओ पंचायत हाथ उठवाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने के लिए कह रहे थे। अभी चयन की प्रक्रिया शुरू ही की गई थी कि हो-हल्ला शुरू हो गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में हल्की नोकझोंक भी हुई। इसकी वजह से कोटे का चयन नहीं हो सका। 
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कुरहवा गांव में कोटे के चयन के लिए सभी लोग एकत्र हुए थे। एडीओ पंचायत शरीफ अंसारी, ग्राम पंचायत अधिकारी नितेश राय, नागेंद्र यादव व शेषनाथ ओझा के अलावा कसया पुलिस की देखरेख में दुकान का चयन होना था। दुकान के लिए दो प्रत्याशी सामने आए, लेकिन उनमें से किसी भी व्यक्ति के पक्ष में लोग एकमत नहीं थे। इसके बाद उठाकर किसी एक के पक्ष में समर्थन देने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


प्रत्याशी इस बात पर सहमति जताते हुए अपने समर्थकों की गणना कराने लगे। तभी किसी ने हूटिंग कर दिया। इससे माहौल गरम हो गया और दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी गांव के लोगों को शांत कराने का प्रयास किए, लेकिन गांववालों की नाराजगी के चलते मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। इसके चलते ब्लॉक से आए चयन टीम के लोग वहां से चले गए। इस संबंध में एडीओ पंचायत ने शरीफ अंसारी का कहना था कि गांववालों के विरोध के चलते चयन प्रक्रिया टाल दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed